राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, इन अधिकारियों को मिली प्रमोशन और ट्रांसफर,आदेश जारी
Wednesday, Feb 11, 2026-12:45 AM (IST)
(रायपुर):छसीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए स्थानांतरण और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इस फैसले से वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है। जहां IFS अफसरों को पदोन्नति की सौगात मिली है वही स्थानांतरण भी हुआ है।

दो IFS अधिकारी स्थानांतरित, पांच अधिकारी वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नत
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए स्थानांतरण और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन के जारी आदेश के अनुसार, दो आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया तो वहीं पांच अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नति से नवाजा गया है। ये फैसला वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत और सशक्त करने की ओर बड़ा कदम समझा जा रहा है
आपको बता दें कि सरकार द्वारा जिन अधिकारियों को वरिष्ठ वेतनमान पर पदोन्नति दी गई है, उन्हें फिलहाल किसी तरह की नई पदस्थापना नहीं मिली है। लिहाजा ये फैसला विभागीय अनुभव और सेवाकाल को ध्यान में रखकर अमल मे लाया गया है। जब स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में आईएफएस जाधव सागर रामचंद्र को उप वन संरक्षक, लघु वनोपज संघ के पद पर पदस्थ किया गया है जबकि चंद्र कुमार अग्रवाल को उप वन संरक्षक, मनेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
लिहाजा राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं, वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत और जिम्मेदार बनाने करने की ओर यह बड़ा कदम समझा जा रहा है

