देश के लिए नजीर बने छत्तीसगढ़ के ‘हमर लैब’, राजस्थान व कर्नाटक के डॉक्टरों और अधिकारियों ने भी की तारीफ
7/3/2022 1:13:40 PM

रायपुर(सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बन रहे 'हमर लैब' देश भर में नजीर बन गए हैं। इन हमर लैब से न केवल लोगों को हर तरह के स्वास्थ्य की जांच का लाभ मिल रहा है बल्कि अन्य राज्यों से अधिकारी और डॉक्टर भी अपने राज्यों में इस तरह का लैब स्थापित करने यहां अध्ययन करने आने लगे हैं। हाल ही में राजस्थान और कर्नाटक के डॉक्टरों एवं अधिकारियों के दल ने राज्य के 'हमर लैब' का दौरा कर इनकी कार्य प्रणाली की जानकारी ली। जल्द ही एनएचएसआरसी (National Health System Resource Centre) नई दिल्ली तथा असम के डॉक्टरों और अधिकारियों की टीम भी इसके अध्ययन दौरे पर आने वाली है।
छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सरकारी अस्पतालों को ज्यादा से ज्यादा साधन संपन्न बनाने सुविधाएं मुहैया करा रहा है। इसलिए जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सस्ते दरों पर विभिन्न तरह की जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। इन 'हमर लैब' का सबसे ज्यादा लाभ कोरोना काल में मिला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत छत्तीसगढ़ सरकार हर जिला अस्पताल और सामुदायिक केंद्र पर ‘हमर लैब’ स्थापित कर रही है। 'हमर लैब' में एक ही छत के नीचे मिल रही बहुत सी डायग्नोस्टिक सेवाओं को देखने के बाद राजस्थान और कर्नाटक की टीम ने इसकी तारीफ की है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही सीडीसी, जपाईगो, पाथ और क्लिंटन फाउंडेशन जैसी संस्थाओं ने भी 'हमर लैब' का भ्रमण कर इसकी प्रशंसा की है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 'हमर लैब' में जांच की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रायपुर जिला अस्पताल के 'हमर लैब' के सफल संचालन और इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए अन्य जिला अस्पतालों में भी इसे स्थापित किया जा रहा है। राज्य के नौ जिला अस्पतालों दुर्ग, बालोद, बलौदाबाजार, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर और बलरामपुर तथा तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मानपुर, पाटन और पलारी में 'हमर लैब' की स्थापना की जा चुकी है। एफआरयू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी इसकी स्थापना प्रक्रियाधीन है।
पाटन में स्थित देश का पहला लोक स्वास्थ्य इकाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विकासखंड स्तर पर देश का पहला लोक स्वास्थ्य इकाई (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में स्थापित किया गया है। वहां 'हमर लैब' के माध्यम से मरीजों को सभी तरह की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला चिकित्सालयों के 'हमर लैब' में 120 प्रकार के और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लैब में 50 तरह की जांच की सुविधा है। इन लैबों का संचालन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के द्वारा किया जा रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सभाओं से बचें: केंद्र ने राज्यों से कहा

Recommended News

ब्यास नदी उफान पर, पंडोह डैम के पांचों गेट खोले

सारण जहरीली शराबकांड में मुख्य आरोपी रामानंद मांझी सहित 4 लोग गिरफ्तार, शराब पीने से 11 लोगों की गई थी जान

दिल्ली: हथिनी कुंड से जल छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर खतरे के निशान के निकट

बेंगलुरु में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास हो तो अच्छा होगा, अंतिम निर्णय अमेरिकी अधिकारियों का है: जयशंकर