Punjab Kesari MP ads

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता जी का हुआ निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक; CM मोहन भी हुए दुखी; भावुक पोस्ट किया

Thursday, Oct 08, 2026-03:56 PM (IST)

एमपी डेस्कः इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता जी रूपी सोरेन का निधन हुआ है। उन्होंने 80 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी दुख जताया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की पूज्य माताजी श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। जनजातीय समाज के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News