Punjab Kesari MP ads

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता जी का निधन, CM मोहन भी हुए दुखी; भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

Saturday, Oct 10, 2026-02:13 PM (IST)

भोपालः भारतीय जनता पार्टी में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी का शुक्रवार रात निधन हुआ है। 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ी है। इसी बीच एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है।  

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी जी की पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News