Punjab Kesari MP ads

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे समीक्षा बैठक, पेंशन राशि भी जारी करेंगे

Wednesday, Apr 29, 2026-08:40 AM (IST)

भोपालः आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं, सीएम मोहन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि भी जारी करेंगे। इसके अलावा खरगोन जिले में सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे।

जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ मोहन यादव आज सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। यहां उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12:15 बजे सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 1:15 बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि जारी करेंगे। यह कार्यक्रम मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से होगा।

वहीं, दोपहर 3:45 बजे भोपाल से खरगोन के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम मोहन सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद खरगोन से महेश्वर जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव महेश्वर में गोदा से नर्मदा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा में भी शामिल होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News