भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद के भाई का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख
Wednesday, Apr 22, 2026-04:40 PM (IST)
MP desk : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई विश्वनाथ पाटिल का निधन हुआ है। खंडवा क्षेत्र से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई का शव बुधवार को उनके पैतृक गांव के खेत के कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वनाथ पाटिल के निधन पर गहरा दुख जताया है। उनके निधन पर पार्टी में शोक पसरा है।
सांसद के भाई के निधन पर CM मोहन ने जताया दुखखंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी के अनुज श्री विश्वनाथ पाटिल जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 22, 2026
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं परिजनों को संबल…
विश्वनाथ पाटिल के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- खंडवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी के अनुज श्री विश्वनाथ पाटिल जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।
बता दें कि एमपी के खंडवा क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ज्ञानेश्वर पाटिल के छोटे भाई विश्वनाथ (55वर्ष) पेशे से व्यापारी थे। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्री और तीन पुत्र हैं। छोटे भाई की मृत्यु की घटना के समय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल दिल्ली में थे और इसकी सूचना मिलते ही वह बुरहानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, उनके छोटे भाई के निधन पर पार्टी में शोक की लहर दौड़ी है।

