Punjab Kesari MP ads

सेंधवा में बच्चा चोरी के शक में दिल्ली के परिवार के साथ मारपीट

Saturday, Aug 31, 2019-02:15 PM (IST)

सेंधवा: बच्चा चोरी के शक में लोगों की पिटाई के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बड़वानी जिले के सेंधवा का है। जहां दिल्ली के एक परिवार के साथ कुछ लोगों ने बच्चा गिरोह के शक में उनके साथ मारपीट की। बड़ी मुश्किल के बाद परिवार जान बचाकर थाने पहुंचा।

PunjabKesari

बता दें कि परिवार दिल्ली से मुंबई हाजी अली दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रहा था। इस दौरान जब वह पता पूछने के लिए रुके तो कुछ लोगों ने कार में बच्चों को देखकर लोगों को बच्चा चोर गिरोह का शक हुआ। मामला बिगड़ते देख यह लोग कार को लेकर जाने लगे तो बाइक सवार कुछ लोगों ने इनका पीछा शुरु कर दिया और भीड़ ने कार को टोल प्लाजा के पास रोककर पिरवार के पांच सदस्यों के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस मामले में मोहम्मद शहजाद ने बताया कि वह मुंबई जा रहे थे। तभी रास्ते में लोगों ने बच्चा चोर गिरोह समझकर घेर लिया और पिटाई करने लगे। इस दौरान कई लोगों ने कार में बैठी मेरी बहनों के साथ भी बदसलूकी की। मैंने तुरंत 100 नंबर पर कॉल की। बड़ी मुश्किल से भीड़ से पीछा छुडाने के बाद वह थाने पहुंचे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News