Punjab Kesari MP ads

कलेक्टर के सामने गंभीर मुद्दे पर लिपिक को हंसना पड़ गया भारी,कलेक्टर ने सिखाया कभी न भूलने वाला सबक

Tuesday, May 05, 2026-11:32 PM (IST)

(दमोह): दमोह से एक ऐसा मामला सामने आया है जो काफी चर्चित हो रहा है। एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बाबू को कलेक्टर के सामने हंसना भारी पड़ गया। कलेक्टर गंभीर होकर महिला की समस्या सुन रहे थे, महिला का दिक्कत सुनकर कलेक्टर ने बाबू को उसका निराकरण करने को कहा लेकिन बाबू के दांत निकल गए,फिर क्या था जो फटकार कलेक्टर ने लगाई वो नजीर बन गई।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव कर रहे थे  जनसुनवाई

दरअसल  कलेक्टर प्रताप नारायण यादव जनसुनवाई कर रहे थे, पीड़ितों की समस्याएं और शिकायतों से रुबरू हो रहे थे। मंगलवार को कुछ ऐसा नजारा दिखाई दिया जो काफी चर्चा में आ गया। एक केस में कलेक्टर ने कोषालय के बाबू को तलब किया और पीड़ित महिला की समस्या सुलझाने को कहा। इसको शायद लिपिक ने हल्के में ले लिया और वो मुस्कुराने लगा। चेहरे पर हंसी देख कलेक्टर बेहद नाराज हो गए और सीधे कह दिया कि तुम दांत मत निकालो, महिला परेशान है। कलेक्टर इतने नाराज हो गए कि  बाबू को कोषालय अधिकारी को बुलाया पड़ा।

पति के वेतन की राशि नहीं मिलने से परेशान थी महिला

दरअसल एक सरकारी कर्मचारी की पत्नी को उसके पति के वेतन की राशि नहीं मिल रही थी, महिला ने कलेक्टर कार्यालय में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। कहा कि वो  कई बार चक्कर लगा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने कहा की 50 फीसदी वेतन की राशि नहीं मिलने से खाने के लाले पड़ गए हैं लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। बैंक अधिकारी राजेंद्र परिहार को बैंक बुला रहे हैं, लेकिन वो बैंक जाने को तैयार नहीं हैं। महिला ने कलेक्टर से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

इस मामले को लेकर कोषालय के बाबू को कुछ निर्देश दिए लेकिन वह हंसने लगे, जिस पर कलेक्टर गुस्सा हो गए और फिर  फटकार लगाई


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News