जब कर्नाटक, MP , राजस्थान, महाराष्ट्र के विधायक उठाकर ले गए तब बोलती बंद क्यों थी? रमन सिंह पर भड़के CM भूपेश बघेल

Wednesday, Aug 31, 2022-05:19 PM (IST)

रायपुर(शिवम दुबे): झारखंड के विधायकों के छत्तीसगढ़ में ठहरने और खातिरदारी पर सीएम भूपेश बघेल विपक्ष के निशाने पर हैं। मामले पर सीएम बघेल ने पलटवार करते भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से हॉर्स ट्रेडिंग कर रही है, पश्चिम बंगाल में तीन विधायक पकड़े गए थे, और अभी जिस प्रकार से चर्चा चल रही है, इलेक्शन कमीशन ने कोई पत्र दिया है और एक सप्ताह हो गया है राजभवन से लिफाफा खुल ही नहीं रहा है, इसका मतलब है कि भीतर खाने में कुछ पक रहा है, ऐसी स्थिति में विधायकों की सुरक्षा के लिए वो छत्तीसगढ़ में आए हैं, यहां रिसॉर्ट में हैं।
PunjabKesari
 

सीएम बघेल आज शिमला के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर रमन सिंह के झारखंड के विधायकों को दारू मुर्गा खिलाने के आरोपों पर कहा कि डॉक्टर रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक, मध्यप्रदेश के विधायक दूसरी पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब वो चुप क्यों थे, उनकी बोलती बंद क्यों थी, उस समय बोलना था, ये तो हमारी पार्टी के लोग हैं। हमारे गठबंधन के लोग हैं। उनको तकलीफ क्यों हो रही है। उनको तकलीफ हो रही है, उनको खुला छोड़ देते, वो वहां खरीद फरोख्त करते। अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी डॉक्टर रमन सिंह चुप क्यों थे? जिस प्रकार से महाराष्ट्र में बात चल रही है पचास खोखा, झारखंड में बात चल रही है बीस बीस खोखा, रमन सिंह जी उसके बारे में बताए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News