Punjab Kesari MP ads

श्रद्धा से मनाया जा रहा है गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व, CM कमलनाथ व पूर्व CM शिवराज सिंह ने दी

Thursday, Jan 02, 2020-12:36 PM (IST)

भोपाल: आज देश भर में सिखों के दसवे गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व बड़े प्रेम और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इस पवित्र पर्व पर सीएम कमलनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सिखो के दसवे गुरु, सरबंसदानी, खालसा पंथ के सृजनहार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 353 वे प्रकाश पर्व की आप सभी को लख-लख बधाई।

 

सीएम ने आगे लिखा कि, गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म व समाज की रक्षा की ख़ातिर अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया। उन्होंने सदैव एकता, भाईचारे व मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा था कि “सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गोबिंद सिंह नाम कहाऊं!!"


वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी को प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन। आपकी शिक्षाएं सदैव मानव की सुख, समृद्धि, कल्याण का पथ प्रदर्शित करती रहेंगी।
 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News