Punjab Kesari MP ads

सीएम किसान कल्याण योजना 14वीं किस्त अपडेट: 4000 रुपए कब आएंगे? जानें लेटेस्ट अपडेट

Sunday, Apr 26, 2026-09:52 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के करीब 80 लाख किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं और 15वीं किस्त को लेकर लंबे समय से इंतजार जारी है। किसानों को उम्मीद थी कि अप्रैल महीने में दोनों किस्तों के 4000 रुपये एक साथ खाते में आ जाएंगे, लेकिन अब तक पैसा जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक अब किस्त जारी होने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और सरकार जल्द ही किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर सकती है। संभावना जताई जा रही है कि यह भुगतान अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में किया जा सकता है।

डेटा वेरिफिकेशन के बाद जारी होगी किस्त

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार फिलहाल किसानों के डेटा वेरिफिकेशन और बजट आवंटन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है। इस बार योजना का लाभ उन किसानों को भी मिल सकता है जिनकी पिछली किस्तें किसी तकनीकी कारण से अटक गई थीं। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से 14वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पैसा अटकने से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

अगर आप चाहते हैं कि आपकी 14वीं-15वीं किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे खाते में पहुंच जाए, तो इन जरूरी कामों को तुरंत पूरा कर लें—

1. बैंक खाता आधार से लिंक कराएं

अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत इसे अपडेट कराएं, ताकि भुगतान में कोई दिक्कत न आए।

2. ई-केवाईसी और जमीन रिकॉर्ड अपडेट करें

अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें और जमीन से जुड़ा रिकॉर्ड भी अपडेट रखें। यह काम नजदीकी सीएससी सेंटर या आधिकारिक पोर्टल से किया जा सकता है।

किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त आएगी या नहीं, तो स्टेटस आसानी से ऑनलाइन चेक किया जा सकता है—

सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं ,Beneficiary Status या “Status Check” विकल्प पर क्लिक करें ,आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें,OTP वेरीफाई करने के बाद पूरा स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा..

किसानों की नजर अब सरकार की घोषणा पर

फिलहाल किसान इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सरकार कब आधिकारिक तौर पर 14वीं-15वीं किस्त जारी करने की घोषणा करती है। उम्मीद है कि जल्द ही करोड़ों किसानों के खातों में राहत की राशि ट्रांसफर की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News