किसानों के खाते में कब आएंगे 2-2 हजार रुपए? किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Saturday, Apr 25, 2026-01:41 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी हुई थी। इसके बाद किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन पिछले लगभग एक साल से किसान सम्मान निधि को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में किसान इस इंतजार में हैं कि योजना के तहत मिलने वाला 2-2 हजार रुपए मिलेगा या नहीं। राज्य सरकार योजना की 14वीं किस्त कब जारी करेगी।
किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त को संशय बरकरार है। हालांकि वित्त मंत्री व डिप्टी सीएम ने नीमच के जावद में जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 90 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किसान सम्मान निधि का भी उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि किसानों के बैंक खातों में यह राशि पहुंचा रहे हैं।
लेकिन नबवंर 2025 के बाद से अभी तक राशि जारी नहीं की जा सकी। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये योजना बंद कर दी गई है? अगर नहीं तो योजना की राशि कब आएगी और क्या दोनों किस्तों के पैसे एक साथ आएंगे। फिलहाल ये तो आने वाला समय ही बता पाएगा। लेकिन सूत्रों की मानें तो पात्र किसानों की सूची का सत्यापन और तकनीकि प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 82 हजार किसान पंजीकृत है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंत या मई के पहले हफ्ते मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। जो 2-2 हजार रुपए के रुपए में तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होती है।

