CM Mohan''s 60th Birthday: PM मोदी बोले- ईश्वर उन्हें दीर्घायु बनाएं, सिंधिया-शिवराज ने कुछ यूं दी बधाई

Tuesday, Mar 25, 2025-01:09 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने 60 साल पूरे कर लिए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर कई दिग्गजों ने बधाई दी है। पीएम मोदी, अमित शाह समेत ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह ने भी ट्वीट के जरिए उनके लिए मंगलकामना की है।

लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल-PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके लिखा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनेक पहल की हैं। ईश्वर उन्हें जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।।

सिंधिया ने की लंबी उम्र की कामना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोहन यादव की लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने लिखा, 'जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित, मध्य प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।'

शिवराज बोले- मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं...।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News