सुप्रीम कोर्ट में भोपाल का मुद्दा गरम, CM मोहन यादव बोले- व्यापारियों के हित में निकालेंगे समाधान
Friday, Sep 04, 2026-01:10 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में व्यापारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही है। राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में हर विषय को रख रही है। राज्य सरकार व्यापारियों की वर्षों पुरानी समस्या का बेहतर समाधान निकालने का हर संभव प्रयास करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी।
इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 4 सितंबर को मीडिया से कहा कि पर्वों और त्योहारों के बीच हम अपनी सभी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध हैं। भोपाल से जुड़ी सभी कठिनाइयों और विषयों को हम सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी गंभीरता से रख रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुरूप जो भी बेहतर निर्णय संभव होगा, उसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा। वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

