Punjab Kesari MP ads

सीएम मोहन यादव की बहन का अचानक निधन ! परिवार समेत राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर

Wednesday, May 06, 2026-09:58 AM (IST)

उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन मंगलवार को हुआ है। सूत्रों के मुताबिक अल्प बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। ग्यारसी बाई यादव के निधन से सीएम मोहन के पूरे परिवार समेत राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है। बता दें कि वह यादव परिवार की वरिष्ठ सदस्य थीं।

जानकारी के अनुसार, उज्जैन में सीएम मोहन की मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव अजय यादव और विजय यादव की माता थी। जबकि विनायक और सुमुख की दादी थीं। उनका नंदलाल यादव (अध्यक्ष प्रेस क्लब), नारायण यादव (अध्यक्ष मध्यप्रदेश कुश्ती संघ) और कलावती यादव (सभापति नगर निगम) से भी पारिवारिक संबंध था। सूत्रों से पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। इसी बीच मंगलवार को उनका निधन हो गया।  

ग्यारसी बाई यादव के निधन के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में थे। उनके निधन की खबर सुनते ही सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए और तुरंत उज्जैन के लिए रवाना हो गए। सीएम के पूरे परिवार समेत विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News