Punjab Kesari MP ads

इस दिन सिंगल क्लिक से 1.26 करोड़ लाडली बहनों को तोहफा देंगे CM मोहन, खाते में आएगी इतनी रकम

Friday, Feb 13, 2026-04:04 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतज़ार कर रही महिलाओं की इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। सीएम मोहन यादव 14 फरवरी यानी कल प्रदेश की करोड़ों लाडली बहनों को बड़ी सौगात देंगे। जहां सीएम मोहन फिर प्रदेश की 1.26 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में सीएम मोहन यादव 1500 रुपए की राशि ट्रांसफऱ करेंगे। सीएम मोहन खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खाते में राशि डालेंगे। इसके अलावा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। जिसमें भूमिपूजन भी शामिल है। सीएम के खंडवा दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता इस बात की पुष्टि कर चुके हैं।

कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि सीएम के दौरे को लेकर विधायक की अध्यक्षता में विभागों की बैठक भी ली गई है। सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

बता दें कि लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की बेहद महत्वपूर्ण योजना है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में इस योजना का शुभारंभ किया था। जिसके तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में मिलती है। फरवरी में इस योजना की 33वीं किस्त जारी की जाएगी। हालांकि 33वीं किस्त का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा जिन्होंने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया है और पात्रता की शर्तें पूरी करती हैं। वहीं जिन महिलाओं की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें भुगतान में समस्या आ सकती है। ई-केवाईसी के लिए समग्र पोर्टल पर जाकर आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा, तभी उन्हें लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जो महिलाएं 60 की उम्र पार कर चुकी है उनका नाम इस योजना से कट जाएगा, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News