Punjab Kesari MP ads

MP के CM शिवराज पहुंचे RSS कार्यालय, कैबिनेट विस्तार को लेकर कयासबाजी तेज

Wednesday, May 13, 2020-01:36 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को भोपाल के समिधा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि संघ कार्यालय में शिवराज की प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार को लेकर संघ के पदाधिकारियों से चर्चा भी हुई है। संघ कार्यालय में वार्ता के बाद सीएम शिवराज राजभवन जाकर राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर सकते हैं। इसी बीच, मध्य प्रदेश में कैबिनेट के विस्तार के कयास काफी तेज हो गए हैं।

बीजेपी के कई दिग्गज नेता संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने संघ कार्यालय जाते हैं। वैसे बीजेपी के नेता पार्टी के आंतरिक कार्यों में आरएसएस के किसी भी तरह के हस्तक्षेप से साफ इनकार करते हैं।

वहीं शिवराज कैबिनेट का एक बार विस्तार हो चुका है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान एक बार कैबिनेट का विस्‍तार कर चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाने कामयाब हुई, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी का खामियाजा कमलनाथ सरकार को भुगतना पड़ा। उसके बाद शिवराज सिंह एक बार फिर सीएम बने।

प्रदेश की सत्ता में वापसी करने बाद शिवराज सिंह ने अपने कैबिनेट का विस्तार अप्रैल में किया था। इस दौरान इस कैबिनेट में क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक तीनों समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया था। इस कैबिनेट में चंबल-मालवा, बुंदेलखंड, नर्मदा अंचल के साथ सामान्य, पिछड़ा, आदिवासी, ओबीसी वर्ग को इसमें प्रतिनिधित्व दिया गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Related News