अकेले अकबर को ही नहीं परशुराम और राम को भी पढ़ाएंगे...परशुराम जयंती पर CM शिवराज की बड़ी घोषणा

Saturday, Apr 22, 2023-02:23 PM (IST)

भोपाल (विवान तिवारी) : आज अक्षय तृतीय के मौके पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भगवान परशुराम की जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान एंव बागेश्वरधाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी एक साथ शामिल हुए। मंच से सीएम शिवराज ने कई घोषणाएं की। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व महापौर आलोक शर्मा मौजूद रहे।

PunjabKesari

भव्य शोभायात्रा में हजारों लोग जुड़े और परशुराम और जय श्रीराम के जयकारों से भोपाल गूंज उठा। इस  सीएम शिवराज चौहान ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने गुफा मंदिर परिसर में विशाल भवन बनाने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि भगवान परशुराम न्याय के देवता हैं। मध्यप्रदेश में गुंडे, बदमाश, नक्सलियों की खैर नहीं। परशुरामजी की कृपा से खैर नहीं।

PunjabKesari

सीएम ने आगे कहा कि हम अकेले अकबर को नहीं पढ़ाएंगे, राम को भी पढ़ाएंगे, परशुराम को भी पढ़ाएंगे। आठवीं की कक्षा में परशुराम को पढ़ाया जा रहा है। पुजारियों को 5000 रुपए भत्ता दिया जा रहा है। कर्मकांडी बच्चों को स्कॉलरशिप शुरू हो चुकी है। मंदिरों की जमीन पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना होगी। वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू धर्म के लोगों को रामचरितमानस वितरित की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News