विधानसभा चुनाव 2023: BJP प्रत्याशियों की लिस्ट पर CM शिवराज का ट्वीट, कही ये बात

Thursday, Aug 17, 2023-05:49 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। ऐसा पहली बार है कि पार्टी ने चुनाव के 3 महीने पहले लिस्ट जारी की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा घोषित उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास आप सभी पर जताया है, उसे पूर्ण कर विजयी हों, शुभकामनाएं।

3 महीने पहले लिस्ट जारी करने की ये वजह...

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय पार्टी की सरकार है। ऐसे में उसके सामने सत्ता बचाने की बड़ी चुनौती है। वहीं, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा सत्ता में वापसी के रास्ते तलाश रही है।

PunjabKesari

इसके अलावा पिछले दो विधासनभा चुनाव कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश से सबक लेकर भारतीय जनता पार्टी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। पिछले दो विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी इस बार ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहती, जिससे उसे विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। भाजपा बागी नेताओं की नाराजगी कम करने और बागियों को मनाने और उसका प्रभाव करने के लिए जल्दी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियां करने का पूरा समय मिल सकेगा। 

PunjabKesari

बता दें कि मध्य प्रदेश में चुनाव का माहौल है। कांग्रेस और भाजपा का आमने-सामने मुकाबला है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (SP) ने भी मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी मध्य प्रदेश में पैर जमाने की जुगत में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भाजपा के खाते में 109 सीटें आईं थीं। बीएसपी को 2, सपा को 1 और अन्य के खाते में चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News