CM शिवराज बोले- कांग्रेस देश की समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी है

3/25/2023 4:42:00 PM

भोपाल(विवान तिवारी): सीएम शिवराज चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगा कर प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी आपने अपने मुंह पर ताला तब क्यों नहीं लगाया जब आप अपने मुंह से पीएम मोदी और मोदी जाति के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। जिस ढंग से आपने जाति का अपमान किया, ओबीसी का अपमान किया, आपको किसने हक दिया ओबीसी को अपमानित करने का।

क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है? क्या केवल पिछड़े वर्ग के होने के कारण किसी का भी अपमान किया जाएगा। आप अपने आप को राजा-महाराजा से कम नहीं समझते हैं। यह ताला आपके मुंह पर उस समय लगना था, जब आपने न्यायपालिका का अपमान किया। आप क्या-क्या बोलते हैं। आश्चर्य होता है, आपने कहा दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। आपने संसद का अपमान किया। आपने संसद सदस्य रहते हुए, संसद में कुछ कहकर जिस ढंग से आंख मारी थी, वह पूरे हिंदुस्तान ने देखी थी। क्या यह सासंद की गरिमा है...? पूरे देश ने देखा है।

सीएम ने आगे कहा कि आप विवादित बयान पहले भी देते रहे हैं। पंजाब के युवाओं का, यूपी के युवाओं का आप ने मजाक उड़ाया है। मंदिर में जाने वालों को छेड़खानी करने वाला बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आप ने सवाल उठाए, सेना पर भी आप ने सवाल उठाए। जब आपके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हुआ करते थे एक ऑर्डिनेंस किस ढंग से फाड़कर उनका अपमान किया था।

यह ताला उस वक्त राहुल गांधी और कांग्रेसियों के मुंह पर क्यों नहीं लगा। आज ताला लगाने की नौटंकी कर रहे हो। सही बात यह है, कांग्रेस आज देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या है राहुल गांधी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News