Punjab Kesari MP ads

नाइट कर्फ्यू के लिए तैयार रहें MP के लोग, CM ने अपने संबोधन में इस राज्य में जाने से किया मना

Friday, Feb 26, 2021-11:57 AM (IST)

भोपाल: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम शिवारज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना फिर प्रदेश में पांव पसार रहा है। ऐसे में सब लोगों से अपील है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की गाइड लाइन का पालन करें। सीएम ने कहा कि वह मध्यप्रदेश में लॉकडाउन नहीं चाहते हैं क्योंकि लॉकडाउन से लोगों को भारी नुकसान होता है। ऐसे में लोग खुद को इस खतरे से बचाएं।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में अगर कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती है तो नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। सीएम ने कहा कि ऐसे दौर में सभी लोगों को सावधान रहने की जरुरत है जरा सी लापरवाही हम सब पर भारी पड़ सकती है।

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम ने मध्य प्रदेश की जनता से अपील की है कि वो महाराष्ट्र जाने से बचें ताकि कोरोना की चपेट में न आएं। सीएम ने फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। सीएम ने कहा कि खतरे की घंटी बज चुकी है। ऐसे में लापरवाही न करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Related News