Video: MP में ठंड का प्रकोप, भगवान को ठंड से बचाने के प्रयास जारी

1/10/2019 6:47:24 PM

मंदसौर: पूरे मालवा अंचल में ठंड का प्रकोप जारी है। दिन रात कंपकंपा देने वाली ठंडी हवाएं चलती है। लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबक कर बैठे हैं। वहीं मंदिर में विराजमान भगवान भी इस ठंड से अछूते नहीं रहे। यह लोगों की आस्था ही है कि खुद की तरह भगवान की मूर्तियों को भी ठंड से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ की मूर्तियों को हर वह सुविधा दी जा रही है जिससे उन्हें ठंड से बचाया जा सके।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, जिले के प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ के मंदिर में पुजारी ने भगवान को ठंड से बचाने के प्रयास किए हैं। भगवान पशुपतिनाथ को ठंड न लगे इसके लिए गर्म कंबल ओढाया है। मंदिर में हीटर भी लगाया गया है। साथ ही प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह  5 बजे तक गर्म कंबल ओढाया जा रहा है।

PunjabKesari

मंदिर के पुजारी भगवती प्रसाद का कहना है कि भगवान सृष्टि के कण-कण में विराजित है और मंदिर की प्रतिमा में उनके प्राण बसते हैं। इसलिए प्रकृति के प्रत्येक रंग का असर इन पर भी होता है। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में शयन आरती के बाद भगवान की प्रतिमा को कंबल ओढा कर पट बंद कर दिए जाते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News