MP में ठंड बनी कहर, आरक्षक की थाने में मौत

12/31/2018 4:38:34 PM

जबलपुर: ठंड के प्रकोप से रात में ड्यूटी के दौरान थाने में पदस्थ आरक्षक सुनील परतेती की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा के रहने वाले 29 वर्षीय सुनील परतेती की बीती रात ड्यूटी कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पे लगाई गई थी। उनके साथ और भी आरक्षक थाने में ड्यूटी में लगाए गए थे।
 

PunjabKesari

वहीं करीब 1 बजे रात में जब सुनील परतेती सोने गए लेकिन जब सुबह 4 बजे उनके साथियों ने उन्हें उठाया तो उनके शरीर मे कोई हलचल नहीं हुई। तत्काल थाने में पदस्थ आरक्षकों ने इसकी सूचना वरिष्ठ फसरों को दी। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने डॉक्टर के द्वारा आरक्षक को चेक करवाया गया तो डॉक्टर ने आरक्षक सुनिल परतेती को मृत घोषित कर दिया।


PunjabKesari

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने बताया कि आरक्षक सुनील परतेती की ड्यूटी रात को पाली में लागई गयी थी। अपना काम खत्म करने के बाद जब सुनील परतेती सोने गए और जब उन्हें सुबह उठाया गया तो वह मृत पाए गए। उन्होंने ज्यादा ठंड के चलते मौत की आशंका जताई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही छिंदवाड़ा में रहने वाले आरक्षक सुनील परतेती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News