कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी ने कर्मचारियों के साथ ऑफिस में लगाया झाड़ू, सफाई अभियान में दिया योगदान

Sunday, Oct 01, 2023-07:00 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में आज गांधी जयंती के मद्देनजर अलग-अलग स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर कार्यालय में भी विशेष सफाई अभियान आज के दिन चलाया गया, जिसमें कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी के साथ ही तमाम अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर अपने पूरे कार्यालय परिसर की सफाई की।

दरअसल, कल 2 अक्टूबर को देशभर में मनाए जाने वाली गांधी जयंती के मद्देनजर आज एक दिन पूर्व ही इंदौर शहर में अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियां के द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने अपने स्तर पर सफाई अभियान में सहयोगिता निभाई। इसी कड़ी में आज कलेक्टर कार्यालय में भी सफाई कर्मचारियों के अवकाश के चलते विशेष सफाई अभियान अधिकारियों के द्वारा चलाया गया, जिसमें कलेक्टर सहित कई अधिकारियों ने खुद अपने हाथों में झाड़ू लेकर अपने कार्यालय परिसर की सफाई की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News