बुरहानपुर में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने फयराया तिरंगा, विद्यार्थियों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम

8/15/2022 1:05:20 PM

बुरहानपुर(नितिन इंगले): बुरहानपुर में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में तिरंगा फहराकर झंडे को सलामी दी, साथ ही साथ स्टेडियम में खडे परेड में शामिल छात्र-छात्राओं से लेकर पुलिस विभाग की टोलीयों का निरीक्षण भी किया, और सभी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाईयां प्रेषित की।

PunjabKesari

15 अगस्त यानि आज भारत को आजादी मिले पूरे 75 साल हुए स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मुख्य समारोह में तिरंगा लहराया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी राहुल कुमार सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। वहीं कलेक्टर ने मार्च दलों का निरीक्षण किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन भी किया। इस अवसर पर सभी मार्च दलों को मंच से कलेक्टर ने सलामी दी और विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी बिखेरे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News