Punjab Kesari MP ads

जेल में नहीं मनेगी कंप्यूटर बाबा की दिवाली, 5 लाख की बैंक गारंटी पर मिली जमानत

Thursday, Nov 12, 2020-04:24 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत सेंट्रल जेल पहुंचे कंप्यूटर बाबा को जमानत मिल गई है। कंप्यूटर बाबा को एसडीएम ने 5 लाख की बैंक गारंटी पर जमानत दी है। वे आज (गुरुवार) शाम तक जेल से छूट सकते हैं। बता दें कि 8 नवंबर को गोमतगिरी स्थित आश्रम पर कार्रवाई कर उन्हें इंदौर जेल भेजा गया था।

PunjabKesari

रविवार 8 नवंबर को नर्मदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश में उपचुनाव के पहले सभी 28 सीटों पर लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने वाले कंप्यूटर बाबा के गोमटगिरी स्थित आश्रम और आरामगाह पर कार्रवाई की गई थी। इसके तहत उनके गोमतगिरी स्थित आश्रम और विश्राम गृह को तोड़ दिया था। प्रशासन ने रविवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए करीब 100 से अधिक निगम वाहनों और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान विरोध के स्वर भी उठे लेकिन प्रशासन ने शांति भंग करने के आरोप में वारंट जारी कर कंप्यूटर बाबा सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News