मंत्री उषा ठाकुर का विवादित बयान, आदिवासी संगठन JAYS को बताया देश द्रोही

9/20/2020 6:30:37 PM

इंदौर(गौरव कंछल): भाजपा की दिग्गज नेता व संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री उषा ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री उसे ठाकुर ने आदिवासी संगठन जयस को देशद्रोही संगठन करार दिया। उनका कहना है कि ऐसे संगठन आदिवासियों का विकास नहीं चाहते हैं और उन्हें लगातार गुमराह कर रहे हैं। महू विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जहां वन्य क्षेत्र के रहवासियों को पट्टों का वितरण किया गया। मंच को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राष्ट्रभक्त वनवासियों के होते हुए भी कैसे जयस जैसे देशद्रोही संगठन हमारे क्षेत्र में पनप रहे हैं उन्होंने आदिवासियों के  संगठन जयस जय आदिवासी संगठन को देशद्रोही तक करार दिया

PunjabKesari

मंत्री उषा ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान मंच ने कहा कि जयस जैसे संगठन आदिवासियों को उनकी मूल संस्कृति से अलग कर रहा है और उन्हें भड़काने जैसे काम कर रहा है। राष्ट्रभक्त वनवासियों के होते हुए भी कैसे जयस जैसे देशद्रोही संगठन हमारे क्षेत्र में पनप रहे हैं। मंत्री जहां वन अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों को संबोधित कर रही थी उसी दौरान यह विवादित बयान दिया गया है। मामले में जांच के पदाधिकारियों ने मंत्री को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है। वहीं इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में जयस और मंत्री के बीच विवाद बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News