Punjab Kesari MP ads

70 साल में कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर की सुध नहीं ली, अब संविधान दिवस मनाने आ रहे हैं- लाल सिंह आर्य

Friday, Nov 25, 2022-05:03 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य अपने एकदिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे जहां शुक्रवार को उन्होंने भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 70 साल के शासन में कांग्रेस ने कभी भी संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की सुध नहीं ली लेकिन आज राहुल गांधी को संविधान निर्माता याद आ रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी सविधान दिवस पर महू में भी आ रहे हैं और वहां पर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसे लेकर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि राहुल गांधी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जाने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लंबे समय तक संसद भवन में संविधान निर्माता की तस्वीर तक लगने नहीं थी और जो सम्मान बाबासाहेब को मिलना चाहिए था उन्हें कांग्रेस ने नहीं दिया वहीं भाजपा के शासन में ही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था कांग्रेस केवल छल करना जानती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News