MP के दो बड़े जिलों की कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित, देखें सूची, नए चेहरों को मिला मौका
Tuesday, Mar 03, 2026-08:09 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दो बड़े जिलों बड़वानी और कटनी में प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार चयनित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता और अनुभव के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीतू पटवारी ने सभी नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संगठन महामंत्रियों को बधाई दी है।
प्रदेश कांगेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार कटनी शहर जिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी नियुक्त की गई है। सभी को बधाई शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/Igtx5EUFMF
— MP Congress (@INCMP) March 2, 2026
इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करना है।
प्रदेश कांगेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार बड़वानी जिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी नियुक्त की गई है। सभी को बधाई शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/sH6XjYX6MG
— MP Congress (@INCMP) March 2, 2026

