कांग्रेस ने पूरा किया वादा, कमलनाथ ने किसान कर्जमाफी की फाइल पर किए साइन

12/18/2018 12:32:31 AM

भोपाल: कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सीएम की कुर्सी पर बैठते ही उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने किसानों के कर्ज माफी की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। सत्ता संभालते ही उन्होंने अपना यह महत्वपूर्ण काम किया।

 

बता दें कि कमलनाथ ने अपने घोषणा पत्र में पहले ही 10 दिनों के अंदर कर्जमाफ करने का वादा किया था। जो अब पूरा होता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार करीब 40 लाख किसानों के कर्जमाफी के लिए फाइल पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके अलावा कमलनाथ सरकार ने कन्या विवाह योजना की राशी 51000 हजार कर दी गई है।

PunjabKesari
 

राहुल के वादे पर 'सरकार' की मुहर
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई जगहों पर कर्जमाफी का एलान किया था। चुनाव के दौरान सभा में राहुल गांधी ने यह वादा किया था कि मप्र में कांग्रेस का सीएम बनते ही 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं कांग्रेस के घोषणापत्र में भी किसानों के कर्ज माफी को प्रमुखता से स्थान दिया गया। कर्ज के कारण लगातार मौत के आगोश में जा रहे किसानों को इस एेलान ने संजीवनी देने का काम किया है। कमलनाथ ने शपथ लेने के बाद कमलनाथ ने पहला काम राहुल गांधी के वादे पर मध्यप्रदेश सरकार की मुहर लगाते हुए 40 लाख किसानों के कर्ज माफी के फाइल पर साइन कर दिया। इतना ही नहीं कमलनाथ ने कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली राशी को बढ़ाकर 51 हजार कर दिया है। मप्र में चार गारमेंट पार्क बनाने की मंजूरी के साथ ही कमलनाथ ने तीसरी सौगात भी दे दी।

PunjabKesari

शपथ ग्रहण के बाद ही किसानों की कर्जमाफी पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'एक किया अब दूसरा करना है।'

 

 

 



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News