Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस ने VYAPAM के आरोपी को बनाया प्रदेश महासचिव, हंगामा शुरू

Tuesday, Dec 04, 2018-04:37 PM (IST)

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। वहीं चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल के आरोपी संजीव सक्सेना को प्रदेश महासचिव बनाया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने यह निर्देश जारी किया है। व्यापम के आरोपी संजीव सक्सेना को कांग्रेस द्वारा महासचिव बनाए जाने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। विधानसभा चुनाव में संजीव को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था जिसके चलते उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़न का मन बनाया था। 

PunjabKesari

बता दें कि, संजीव सक्सेना बहुचर्चित व्यापम घोटाले में आरोपी है। इस मामले में उन्हें जेल भी भेजा गया है। लेकिन हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आ गए थे। संजीव इस बार  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। लेकिन उनकी जगह व्यापमं घोटाले के विसिल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय को टिकट दे दिया गया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया था। लेकिन दिग्विजय सिंह से मिलने के बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News