आगर मालवा में कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस , स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर उठाए कई सवाल
Tuesday, Nov 21, 2023-05:27 PM (IST)

आगर मालवा। (सय्यद जाफर हुसैन):मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन क़ैद है, कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। इसलिए कांग्रेस चुनाव को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती हर मोर्चे पर पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि प्रशासन द्वारा ईवीएम और स्ट्रोंग रुम सुरक्षा के कोई कड़े इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्ट्रोंग रुम परिसर में लोगों की आवाजाही निरंतर जारी है। नियमानुसार परिसर में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा होता है परन्तु स्ट्रोंग रुम में लगातार इंटरनेट सुचारू रूप से जारी है।
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रशासन से कांग्रेस के नेताओं ने मांग की है स्ट्रोंग रुम परिसर में लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के साथ इंटरनेट सेवाओं पर भी तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। प्रेस कांफ्रेंस को कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, आगर नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने संबोधित किया इस दौरान कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।