कांग्रेस में अचानक बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नए उपनेता प्रतिपक्ष के नाम का हुआ ऐलान! टीम में फेरबदल
Sunday, Feb 22, 2026-06:27 PM (IST)
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक दांव खेलते हुए विधानसभा में नई रणनीतिक टीम उतार दी है। पार्टी ने बस्तर के कद्दावर आदिवासी नेता Lakheswar Baghel को विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है, जबकि Daleshwar Sahu को चीफ व्हिप की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
23 फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा बजट सत्र से पहले हुए इन बदलावों को कांग्रेस की आक्रामक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी अब नई टीम के साथ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की सरकार को सदन में घेरने की पूरी तैयारी में है।
बस्तर से आने वाले लखेश्वर बघेल को अहम जिम्मेदारी सौंपकर कांग्रेस ने साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी आदिवासी वोट बैंक को मजबूत करने और बस्तर अंचल में अपनी पकड़ और गहरी करने के मूड में है।
इसी कड़ी में 23 फरवरी शाम 4 बजे राजधानी Raipur स्थित Rajiv Bhawan में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक भी बुलाई गई है, जहां बजट सत्र की रणनीति और सरकार को घेरने की रूपरेखा तय होगी।
इस बड़े फेरबदल के बाद साफ है कि कांग्रेस अब बजट सत्र में सरकार को आक्रामक तेवरों के साथ घेरेगी। बस्तर कार्ड खेलकर पार्टी आदिवासी मुद्दों, विकास और कानून-व्यवस्था को प्रमुख हथियार बनाने जा रही है।

