MP में डेंगू का कहर! कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी हुए संक्रमित

9/25/2021 12:50:28 PM

भोपाल(इजहार): कोरोना वायरस के साथ साथ मध्य प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है। धीरे धीरे डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। डेंगू के कहर से पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी अछूते नहीं रहे। वे डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों ने जयवर्धन को दी हफ्तेभर आराम की सलाह दी है।

मध्य प्रदेश में डेंगू से सबसे बुरी तरह प्रभावित मंदसौर जिला है। यहां स्थिति चिंताजनक हो गई है। हालांकि आज सबसे ज्यादा केस ग्वालियर में आए हैं। उसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भी लगातार नए केस सामने आ रहे हैं। प्रदेशभर में अबतक डेंगू पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा साढ़े तीन हजार को पार कर गया है। अकेले मंदसौर में 1 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। वहीं जबलपुर में करीब 500, इंदौर में 350 और भोपाल में 300 मामले सामने आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News