कांग्रेस ने सुमित्रा महाजन को दिया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर, बढ़ा सियासी पारा

Monday, Feb 12, 2024-12:50 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा तैयारियों में जुट गए हैं साथ ही दोनों दलों में सियासी पलटवार और जुबानी जंग भी तेज हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी बनने के लिए कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को निमंत्रण दिया है। कांग्रेस ने ताई को पार्टी की सदस्यता लेकर कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

PunjabKesari

बता दें कि कि कुछ दिन पूर्व सुमित्रा महाजन ने जय सियाराम के नारे के साथ कमलनाथ को भाजपा में आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि विकास पसंद है तो पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब कांग्रेस के संभागिय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि सुमित्रा महाजन इंदौर से 8 बार लगातार सांसद रह चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News