भारत में कांग्रेस पाकिस्तान के हित साधने वाला राजनैतिक दल: उमा भारती

1/16/2020 12:56:42 PM

सीहोर(भरत रावत): मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में मकर संक्रांति पर्व पर प्राचीन गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंची बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस को देश की पकिस्तान परस्त पार्टी करार दिया है। साथ ही उमा भारती ने कांग्रेस पर देश के विभाजन की साजिश रचने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

PunjabKesari
 

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मीडिया से चर्चा में कहा की मणिशंकर अय्यर कांग्रेस के साधारण नेता नहीं बल्कि पॉलिसी मेकर हैं। जो उन्‍होंने किया है वह पूरी कांग्रेस का चरित्र है। कांग्रेस पूरी तरह से पकिस्तान के साथ है। एक प्रकार से भारत में कांग्रेस पकिस्तान के हित साधने वाला राजनैतिक दल है। वह राजीव गांधी के मित्र रहने के अलावा कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। इसलिए मणिशंकर अय्यर जो कह रहे हैं, वह उनकी अपनी राय नहीं है बल्कि यह कांग्रेस का चरित्र और संस्कार है। यकीनन जो लोग भारत में सीएए का विरोध कर रहे हैं, वह पकिस्तान का हित साध रहे हैं।

PunjabKesari
उमा भारती ने कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के उस बयान को लेकर जिसमें उन्होंने कहा था कि जाकिर नाइक का कांग्रेस ने कभी समर्थन नहीं किया। भारती ने कहा कि नाइक को लेकर पूर्व सीएम का पूरा बयान रिकार्ड में मौजूद है। इसलिए वह इसकी सफाई में कुछ नहीं बोल सकते हैं। उमा भारती ने मीडिया से चर्चा में इतिहास का जिक्र करते हुए कहा की चाहे विक्रमादित्य हेमू का समय रहा हो, पृथ्वीराज चौहान का समय रहा हो और चाहे वह पानीपत के युद्ध का समय रहा हो, चाहे अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कंपनी का समय हो। किसी की औकात नहीं थी कि भारत को कमजोर कर दे, लेकिन हमारे ही देश के लोग अपने स्‍वार्थ के लिए मिली भगत करते थे। कांग्रेस आज हमारे देश को कमजोर करने का काम कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News