Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस का बड़ा दावाः BJP के 50 कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर Congress में शामिल! मचा सियासी भूचाल

Thursday, Sep 10, 2026-10:02 AM (IST)

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस ने बड़ा दावा किया कि भाजपा के करीब 50 कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर Congress में शामिल हुए है। बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर और विधायक विक्रम शाह मंडावी की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। हालांकि भाजपा ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव दौरे पर है। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस ने भाजपा के करीब 50 कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया। बताया कि विधायक विक्रम शाह मंडावी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने कांग्रेस में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कांग्रेस का मानना है कि यह भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका है।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने कांग्रेस के इस दावे को पूरी तरह झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के कांग्रेस में शामिल होने की बात कही जा रही है, वे भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। उनका कहना है कि भाजपा एक मजबूत संगठन है और पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के साथ खड़े हैं। बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में किसी तरह की नाराजगी नहीं है।

भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूजे पर आरोप लगा रहे है। दोनों पार्टियों के अलग-अलग दावों के बीच 50 लोगों के कांग्रेस प्रवेश का मुद्दा बीजापुर की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस वजह से सियासत गरमाई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News