Punjab Kesari MP ads

पी चिदंबरम की जमानत तक नहीं करा पाए कांग्रेस के सीनियर वकील- लक्ष्मण सिंह

Saturday, Aug 24, 2019-04:27 PM (IST)

भोपाल: पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम की गिरफ्तारी के बाद रिहाई पर सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के बड़े नेताओं, जो देश के नामी वकील भी हैं, का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा कि वह पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम की जमानत भी नहीं करा पाए। गौरतलब है कि आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने चिदंबरम को बुधवार रात गिरफ्तार किया था।

PunjabKesari

विधायक लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "चिदंबरम जी निर्दोष सिद्ध हों, पार्टी की स्वच्छ छवि बने, यही कामना करते हैं, परंतु दुख इस बात का है कि हमारे सभी "मठाधीश" अधिवक्ता जिन्हें बार-बार राज्य सभा का सदस्य बनाया, उनकी जमानत नहीं करा पाए।" वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी चिदंबरम के लिए जमानत की कोशिश करने वाले वकीलों में शामिल थे।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि पांच बार के सांसद रहे लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा है। लक्ष्मण सिंह दो बार भाजपा से भी सांसद रहे हैं। उन्हें वर्ष 2003 में मध्यप्रदेश से कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद लक्ष्मण सिंह भाजपा में शामिल हुए और दो लोकसभा चुनाव भगवा पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीते। वर्ष 2010 में भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। वह वर्ष 2013 में कांग्रेस में वापस लौटै।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News