कांग्रेस का काम हमेशा सनातन धर्म को बदनाम करने का रहा है- CM प्रमोद सावंत
Monday, Sep 11, 2023-07:07 PM (IST)

खरगोन(अशोक गुप्ता): गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खरगोन में जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। जिले के भगवानपुर के सेगांव ब्लॉक के रसगांव पंचायत से प्रारंभ होने वाली इस यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में कार्यकर्तओं को संबोधित किया। गोवा के सीएम ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मामा मध्य प्रदेश के मामा है। जिन्होंने मध्य प्रदेश की जनता के लिए ऐसी कई जन कल्याणकारी योजना चला कर मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर एक विकसित राज्य बनाया। कांग्रेस का काम हमेशा सनातन धर्म को बदनाम करने का रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश धर्म और मानवता की रक्षा के लिए काम करती आई है और करती रहेगी।
अपने साढ़े 18 सालों के कार्यकाल में जनता के लिए चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं का जानकारी देने और जनता का आशीर्वाद लेने के लिए भाजपा यह यात्रा निकाल रही है। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अपने अंदाज में कहा कि भगवानपुर विधानसभा में भाजपा को पिछले दो बार से पराजय मिली क्या कारण है कि भाजपा को यहां से विजय नहीं मिलती। जबकि भाजपा ने प्रदेश के साथ-साथ भगवानपुर विधानसभा में भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। इस बार विधानसभा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ता है और भाजपा का विधायक भगवानपुर विधानसभा में बनना चाहिए।