मध्यप्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, बसपा भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी

Thursday, May 21, 2020-06:26 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी। जारी लेटर में कहा गया है कि मध्य प्रदेश की 24 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी बिना किसी गंठबंधन के अपने उम्मीदवार उतारेगी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि पार्टी की जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरु हो गई है। आगामी सप्ताह में दावेदारी फार्म लिए जाएंगे। उसके बाद पैनल सूची तैयार कर बसपा सुप्रीमों को भेजी जाएगा। पार्टी विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुटी हुई है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि जौरा से कांग्रेस विधायक बनवारीलाल शर्मा और आगर से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन होने से दो सीटें पहले से रिक्त हैं। कांग्रेस के 22 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News