कांग्रेस की महिला नेत्री ने BJP विधायक को ललकारा, सिरोंज के चांदनी चौक आने की दी चुनौती, पुतला भी किया दहन

Monday, Oct 02, 2023-07:39 PM (IST)

सिरोंज (रजी खान): कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी से नाराज़ विदिशा जिले की सिरोंज में सोमवार को भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक उमाकांत शर्मा का पुतला फूकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा छीना झपटी के कारण पुतला जल नहीं हो सका। जिसके बाद टूटे पुतले पर विधायक के खिलाफ नारे लगाते हुए कांग्रेस नेत्रियों ने पुतले पर जमकर चप्पल बरसाई। जिसके बाद विधायक का दूसरा पुतला जला दिया। कांग्रेस की महिला नेत्री यही नहीं रुकी, विधायक को चूड़ियां दिखाते हुए चूड़ियां पहनने को कहते हुए सिरोंज के चांदनी चौक में आने के लिए भी ललकार दिया।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, BJP, Congress, Umashankar Sharma, protest

गौरतलब है कुछ दिन पूर्व भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के विधानसभा दावेदारों का नाम जोड़ते हुए उनसे छक्का कहा था। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज थे। इसी को लेकर महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष रिंकी रघुवंशी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र बघेल के नेतृव में ये प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News