कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं के कांग्रेसियों ने फूंके पुतले, कहा- ये लोग कांग्रेस नेताओं में डर और भय पैदा कर रहे

3/9/2024 4:35:38 PM

देवास (एहतेशाम कुरैशी) : कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं का अब कांग्रेस में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। देवास में कांग्रेसियों ने कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। जिले के स्थानीय नाहर दरवाजा चौराहा पर भाजपा में जाने वाले सुरेश पचौरी, विशाल पटेल, संजय शुक्ला सहित अन्य नेताओं का पुतला फूंका गया। जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

PunjabKesari

पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शौकत हुसैन ने भाजपा में गए इन सभी नेताओं को गद्दार बताया। उन्होंने कहा कि ये वो लोग है जो कांग्रेस के अनेकों पद पर रहे। बावजूद इसके कांग्रेस छोड़ छोड़ कर जा रहे हैं। ये लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में डर और भय पैदा कर रहे हैं। हम मरते दम तक कांग्रेस के साथ रहेंगे। चाहे कांग्रेस जीते या हारे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News