अश्लील होर्डिंग्स का कांग्रेसियों ने किया विरोध, निगम से जल्द से जल्द हटाने की मांग की

Thursday, Oct 17, 2024-03:41 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर शहर में कांग्रेस के नेताओं ने नगर निगम पर होर्डिंग की आड़ में अश्लील परोसने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में बड़ी संख्या में आज कांग्रेसी एकत्रित हुए और शहरभर में लगाए गए विज्ञापनों के अश्लील होर्डिंग और पोस्टर को हटाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया है।

PunjabKesari

कांग्रेसियों का कहना है कि मां अहिल्या के शहर में इस तरह के अश्लील होर्डिंग नहीं लगाने चाहिए। कांग्रेसियों ने नगर निगम के अधिकारियों को घेरते हुए कहा कि निगम को भी ऐसे होर्डिंग लगाने की अनुमति जारी करने से पहले जांच करना चाहिए। कांग्रेसियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द ऐसे होर्डिंग हटाने और संबंधित एड एजेंसी के संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने इस मामले में लगातार प्रदर्शन करने की बात कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News