Punjab Kesari MP ads

SP कार्यालय में अचानक बिगड़ी कांस्टेबल की तबीयत, कुर्सी पर बैठे-बैठे गिरे, नाक से निकला खून

Friday, Jul 31, 2026-06:05 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चंदला थाने में पदस्थ आरक्षक अजय कुमार अहिरवार (आरक्षक क्रमांक-1216) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरक्षक एसपी कार्यालय में कुर्सी पर बैठा हुआ था, तभी अचानक बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई और नाक से भी खून निकलने लगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे मिर्गी का दौरा आया था जिससे वह बैठे बैठे गिर पड़ा।

PunjabKesari

घटना के बाद कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसकी मदद की। उसी दौरान किसी शासकीय कार्य से एसपी कार्यालय पहुंचे एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी गाड़ी से घायल आरक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

डॉक्टरों के मुताबिक आरक्षक की हालत फिलहाल स्थिर है। उसे इलाज और निगरानी के लिए जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

PunjabKesari

बताया गया है कि आरक्षक अजय कुमार अहिरवार किसी विभागीय कार्य अथवा अपनी समस्या के संबंध में एसपी कार्यालय आया था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने से कार्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News