जिस SP को नरोत्तम मिश्रा ने मंच से धमकाया जानिए कैसा है उनका इतिहास, इस वजह रहते हैं ये IPS अफसर सुर्खियों में
Thursday, Jul 16, 2026-10:46 PM (IST)
(डेस्क): दतिया से पूर्व गृहमंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो चुनावी सभा के दौरान मंच से एसपी को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। जिस अफसर को नरोत्तम धमकाते नजर आ रहे हैं वो एसपी IPS मयूर खंडेलवाल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन हैं।
आपतो बता दें कि दतिया आने से पहले वे भोपाल में डीसीपी जोन फोर और उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इनके बारे में ये खास है कि उनकी पहचान एक ऐसे अधिकारी के तौर पर है जो फील्ड पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हैं। इसी उनका अंदाज हर कभी दिख भी जाता है। मयूर खंडेलवाल मध्य प्रदेश कैडर के 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। साल 2019 की परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल की थी और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए थे।
चर्चा में रहने का कारण
वैसे IPS मयूर खंडेलवाल की चर्चा सख्ती और सुधार कार्यों के लिए होती है। भोपाल के ईरानी डेरे मे उन्होंने 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ आधी रात में बड़ा अभियान चलाया और कई वारंटियों के साथ अपराधियों को गिरफ्तार किया था। मयूर खंडेलवाल अपराधियों की क्लास लगाने के लिए जाने जाते हैं और वो अपने काम से जाने जातें हैं।
नरोत्तम मिश्रा का बयान
दतिया उपचुनाव में प्रचार के दौरान नरोत्तम मिश्रा अपने समर्थकों पर हुई कार्रावई को लेकर बात कही थी। टिकट नहीं मिलने पर पूर्व गृह मंत्री के समर्थकों ने विरोध जताते हुए चक्का जाम कर दिया था। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जाम खुलवाने के लिए आप लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी, ऑफिस पर आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी नहीं भूलता हूं औऱ दोस्त-दुश्मन याद रखता हूं।

