MP पुलिस सेवा के 7 अफसरों को दिया गया IPS कैडर, गृह मंत्रालय से अधिसूचना जारी
Friday, Jul 17, 2026-11:09 PM (IST)
(डेस्क): मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए खुशी की खबर है। दरअसल 7 अधिकारियों को बड़े ईनाम से नवाजा गया है। राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को आईपीएएस (IPS) बनाया गया है। इस बारे में गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम अधिसूचना जारी कर दी है।
जिन 7 अधिकारियों को ये सौगात मिली है उनके नाम नीचे हैं-

निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सराफ और समर वर्मा को आईपीएस बनाया गया है। सभी अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। गृह मंत्रालय आदेश के मुताबिक सभी अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पर रहेंगे। इसके बाद भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियमों के अनुसार अनिवार्य इंडक्शन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

