Punjab Kesari MP ads

भोपाल में चिकन को लेकर हुआ विवाद, दो भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई की कर दी हत्या

Sunday, Nov 17, 2024-12:15 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में चिकन लाने की बात को लेकर विवाद हो गया आपको बता दें कि दो भाइयों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया और दोनों बेटों के जुर्म को छुपाने के लिए मां ने कोई कसर नहीं छोड़ी और हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी को छुपा दिया गया। यह घटना 9 नवंबर की है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के और जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों और उनकी मां पर मामला दर्ज कर लिया है। 

बैरागढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को इंदिरा नगर में रहने वाले अंशुल यादव की मौत का मामला सामने आया था। अंशुल का एक बड़ा भाई कुलदीप और छोटा भाई अमन नशे में थे। अंशुल ने कहा कि वह चिकन लेने जा रहा है जिस पर कुलदीप और अमन ने कहा कि अपने घर चिकन नहीं आता जिस पर विवाद हो गया और कुलदीप और अमन ने रस्सी से अंशुल का गला दबा दिया। 

मां ने पुलिस को बताया था कि अंशुल बाहर से घर आया था और बेसुध हो गया था। लेकिन पुलिस ने अंशुल के गले पर रस्सी के निशान देखे और पुलिस को शक हुआ जिसके बाद मामले की जांच की गई, अंशुल का परिवार विदिशा का रहने वाला है वहां पर परिवार के पास थोड़ी खेती है यहां पर अंशुल और उसके दोनों भाई दुकान पर काम करते हैं। अभी तीनों भाइयों की शादी भी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News