Punjab Kesari MP ads

Video: दिल्ली से लौटे तबलीगी जमाती से विदिशा में कोरोना की एंट्री, जिले में कर्फ्यू

Monday, Apr 06, 2020-04:08 PM (IST)

विदिशा(रजि खान): प्रदेश में 10 जिलों को अपना शिकार बनाने के बाद अब कोरोना ने प्रदेश के 11 वें जिले विदिशा में भी एंट्री कर ली है। यहां आसाम से जमात में आए 29 वर्षीय इमरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। युवक के 2 दिन गंजबासौदा में रुकने की जानकारी सामने आने के बाद सतर्कता के तौर पर गंजबासौदा समेत सारे जिले में आगामी आदेश तक टोटल लॉकडाउन घोषित किया गया है। विदिशा कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने किये आदेश जारी,टोटल लॉकडाउन के दौरान खुलेंगी सिर्फ दूध और दवाइयों की दुकानें, गौरतलब है कि सिरोंज में कोरोना पॉजिटिव पाया गया 29 वर्षीय युवक इमरान जो कि असम का रहने वाला है। जो मरकज से 10 लोगों के ग्रुप में तब्लीगी जमात में दिल्ली होते हुए गंजबासौदा होते हुए सिरोंज आया था।

PunjabKesari

दिल्ली से आए इस समहू में 5 महिला और 5 पुरुष शामिल थे जो लगभग 23 मार्च को रेल से बासौदा की ओर चार पहिया वाहन से सिरोंज आये थे। ओर तभी से यहां रुके हुए थे बीती रात लगभग 5 बजे इमरान सहित अन्य 11 को सुरक्षा की दृष्टि से विदिशा आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। हालांकि सिरोंज अस्पताल के स्टाफ दुआरा इनका मेडिकल भी किया जा चुका था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News