Punjab Kesari MP ads

MP में नहीं थम रहा भ्रष्टाचार! किसान से खुलेआम रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल..SDM ने किया निलंबित

Friday, May 29, 2026-02:26 PM (IST)

MP Desk: मध्यप्रदेश के कोरबा जिले में एक पटवारी का किसान से खुलेआम रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में पटवारी टेबल के नीचे 500-500 के नोट गिनता दिख रहा है। मामले में एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई की गई है। पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील के पिपरिया हल्के का है। यहां पटवारी विनोद अग्रवाल ने एक किसान से जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। पटवारी से काम करवाने के एवज में रिश्वत देने का अलावा किसान को कोई रास्ता नहीं मिल रहा था।

किसान रिश्वत की पूरी रकम लेकर पटवारी के दफ्तर पहुंच गया। दोनों में बातचीत के बाद रिश्वत अफसर को सौंपी गई। लेकिन, तभी किसान ने उसका टेबल के नीचे नोट गिनते हुए वीडियो भी बना लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया गया। ताकि आरोपी पटवारी की पोल खुल सके। मामले में वीडियो का संज्ञान लेते हुए पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार बंजारे ने पटवारील विनोद अग्रवाल को निलंबित कर दिया है। इधर, यह वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News