Punjab Kesari MP ads

ट्रक में बेरहमी से भरकर ले जा रहे थे गायें, 40 से ज्यादा की मौत

Saturday, Aug 18, 2018-06:03 PM (IST)

इंदौर : मांगलिया क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में 70 गायें भरी हुई थी। जिनमें से 40 से ज्यादा की मौत हो गई है। मारने के लिए गायों को लेकर जा रहे ट्रक से बहुत बदबू आ रही थी। शंका होने पर टोलकर्मियों ने तुरंत पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना दी। जीवित और मृत गायों को नगर निगम की जेसीबी की मदद से कार्यकर्ताओं ने ट्रक से निकाला।

PunjabKesariपुलिस के अनुसार टोलकर्मियों ने सूचना दी थी कि राजस्थान पासिंग एक ट्रक जानवरों को भरकर ले जा रहा है, जिसे टोल पर रोक लिया है। मौके पर पहुंचकर देखा कि एक ट्रक खड़ा था, जिसमें से बहुत बदबू आ रही थी। खोलकर देखा तो ट्रक में गोवंश को एक के ऊपर एक लादा गया था। उनके पैर और मुंह बंधे हुए थे। नीचे पड़े ज्यादातर गोवंश की मौत हो चुकी थी पुलिस के अनुसार ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। मप्र और राजस्थान से महाराष्ट्र और गोवा में पशुओं की तस्करी होती है। यह ट्रक इंदौर से देवास की ओर जा रहा था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News